छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की स्थिति लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार कल और परसों बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनांदगांव, खैरागढ़, मोहला-मानपुर, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि नौतपा के चौथे दिन आज प्रदेश के सभी शहरों में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
भीषण गर्मी के कारण भिलाई के नंदनी में आज एक महिला मजदूर कार्यस्थल पर ही बेहोश हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
भीषण गर्मी से वन्यप्राणी भी हलाकान हो गए हैं। कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल से एक तेंदुए की तबीयत हीट स्ट्रोक से बिगड़ने पर उसे बिलासपुर के कानन पेंडारी लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Site Admin | मई 28, 2024 8:11 अपराह्न
नौतपा के चौथे दिन आज प्रदेश के सभी शहरों में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा