दिसम्बर 11, 2025 11:43 पूर्वाह्न

printer

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो 11 महीनों में पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखीं

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो 11 महीनों में पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं। उन्‍होंने आज सुबह नॉर्वे की राजधानी ओसलो के एक होटल में समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। यह दृश्य उनकी बेटी द्वारा उनकी ओर से नोबेल शांति पुरस्कार ग्रहण किए जाने के कुछ घंटों बाद देखा गया।

मचाडो को वेनेजुएला की राजधानी काराकास में इस वर्ष की शुरुआत में एक विरोध प्रदर्शन में समर्थकों के साथ शामिल होने के बाद थोडी देर के लिए हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद से ही वे गुप्त थीं और सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दे रही थीं।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ, पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो और पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना सहित कई प्रमुख लैटिन अमरीकी हस्तियों ने समारोह में भाग लिया और मचाडो के प्रति एकजुटता दिखाई।

वेनेजुएला में तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण परिवर्तन हासिल करने के लिए मचाडो के संघर्ष के लिए उन्हें नोबल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला