मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 3, 2025 9:26 पूर्वाह्न

printer

नॉर्वे शतरंज 2025: विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी को हराकर हासिल की शानदार जीत

मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने कल रात नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट के सातवें दौर में ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी पर जीत हासिल की। ​​टूर्नामेंट में अर्जुन से पहले मिली हार के बाद गुकेश ने कल के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

    इस मुकाबले में​​ अर्जुन ने भी मजबूत शुरुआत की और खेल पर अपना दबदबा बनाते हुए बढ़त बनाई। ​​गुकेश ने मुश्किल स्थिति में फंसने के बाद बहुत धैर्य और कौशल का प्रदर्शन किया और सटीक चालों तथा मजबूत डिफेंस के साथ धीरे-धीरे खेल को पलट दिया। यह जीत गुकेश द्वारा क्लासिकल शतरंज में पहली बार विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को हराने के ठीक एक दिन बाद मिली है। ​​टूर्नामेंट में अब उनसे आगे केवल फैबियानो कारूआना हैं।

    इस बीच, मैग्नस कार्लसन भी पिछले दौर में गुकेश से मिली चौंकाने वाली हार के बाद जीत की राह पर लौट आए हैं। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने आर्मगेडन टाईब्रेक में हिकारू नाकामुरा को हराया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला