जून 2, 2025 8:18 पूर्वाह्न

printer

नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट में मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया

नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट में मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने कल रात विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। क्लासिकल गेम में गुकेश की कार्लसन पर यह पहली जीत है। नॉर्वे के स्टावेंजर शहर में कार्लसन ने ज़्यादातर समय खेल पर नियंत्रण बनाए रखा।

 

 

लेकिन 19 वर्षीय गुकेश ने शानदार बचाव करते हुए तनावपूर्ण समय में कार्लसन की एक गलती का फ़ायदा उठाया। दोनों के बीच टूर्नामेंट में पहले भी मुक़ाबला हुआ है जिसमें कार्लसन ने जीत हासिल की थी पर इस बार गुकेश ने बाजी पलट दी।

   

 

राउंड 6 से पहले, कार्लसन 9.5 अंक के साथ शीर्ष पर थे, उसके बाद फैबियानो कारुआना 8 और हिकारू नाकामुरा 6.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर थे। गुकेश की इस जीत ने खिताब की दौड़ में नई गति भर दी है क्योंकि टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।