मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 16, 2025 10:58 पूर्वाह्न

printer

नॉर्वे ने यूक्रेन के लिए दो अरब नॉर्वेजियन क्रोनर सहायता देने का लक्ष्य रखा

नॉर्वे सरकार ने कहा कि नॉर्वे ने यूक्रेन के लिए नाटो-समन्वित सहायता पैकेज में दो अरब नॉर्वेजियन क्रोनर देने का लक्ष्य रखा है। एक प्रेस विज्ञप्ति में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के हवाल से बताया गया है कि यूक्रेन के लिए रक्षा उपकरण सुरक्षित करने वाले पैकेज में नॉर्वे भी यूरोपीय देशों के एक समूह के साथ जुड़ रहा है। कई यूरोपीय देश अमेरिका के नेतृत्व वाली नई पहल और प्राथमिकता वाली यूक्रेन आवश्यकता सूची के अंतर्गत योगदान का समन्वय कर रहे हैं।

 

यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके माध्यम से नाटो सहयोगी यूक्रेन में सैन्य सहायता के लिए धन जुटाते हैं, जो सीधे अमरीकी हथियार भंडार से ली जाती है। नॉर्वे ने पहले भी इस पैकेज में डेढ़ अरब नॉर्वेजियन क्रोनर का योगदान दिया है। इस पहल का आधिकारिक शुभारंभ 14 जुलाई को अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और नाटो महासचिव मार्क रट ने किया था।