मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 14, 2024 10:51 पूर्वाह्न

printer

नॉर्वे की नोबेल समिति करेगी अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा

 

नॉर्वे की नोबेल समिति आज शाम अर्थशास्‍त्र के नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा करेगी। सरकार की भूमिका ऋण, और धन असमानता विशेषज्ञों को पुरस्‍कार का सम्‍भावित दावेदार माना जा रहा है। पिछले वर्ष अमरीकी अर्थशास्‍त्री कलाउडिया गोल्‍डविन को यह प्रतिष्ठित पुरस्‍कार मिला था। भारतीय समयानुसार शाम सवा तीन बजे पुरस्‍कार की घोषणा की जाएगी। वर्ष 1969 से अब तक 93 विशेषज्ञों को यह सम्‍मान मिल चुका है, इनमें केवल तीन महिलाएं हैं। वर्ष 2023 में कलाउडिया गोल्‍डविन, वर्ष 2009 में अमरीका की ही एलिनर ऑस्‍ट्रोम और वर्ष 2019 में फ्रांसीसी-अमरीकी एस्‍थर डुफलो को अर्थशास्‍त्र का नोबेल पुरस्‍कार मिला था।