फ़रवरी 20, 2026 6:15 अपराह्न

printer

नॉर्वे अमरीका के ‘शांति बोर्ड’ में शामिल नहीं होगा

नॉर्वे अमरीका के ‘शांति बोर्ड’ में शामिल नहीं होगा। नॉर्वे के विदेश मंत्रालय ने कहा कि स्पष्ट रूप से यह बता दिया गया है कि नॉर्वे शांति बोर्ड का सदस्य नहीं बनेगा और उसका यह रुख अटल है। यह बयान अमरीका के राष्ट्रपति के उस दावे के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि नॉर्वे बोर्ड के एक कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। नॉर्वे के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता एने जोरेम ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि नॉर्वे बोर्ड का सदस्य नहीं बनेगा। नॉर्वे उन कई यूरोपीय देशों में से एक है, जिनमें फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन शामिल हैं, जो इस बोर्ड से बाहर हैं। ट्रम्प ने 22 जनवरी को स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान इस बोर्ड का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला