अगस्त 27, 2025 8:34 अपराह्न

printer

नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के सदस्यों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

डूरंड कप टूर्नामेंट 2025 का प्रेसिडेंट्स कप जीतने वाले नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के सदस्यों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। राष्ट्रपति ने फुटबॉल क्लब के मालिक जॉन अब्राहम को प्रेसिडेंट्स कप ट्रॉफी सौंपी। इस अवसर पर विजेता टीम के कप्तान रिडीम त्लांग, थल सेना, नौसेना और वायु सेना के उप-प्रमुख, डूरंड फुटबॉल टूर्नामेंट सोसाइटी के सदस्य, डूरंड कप आयोजन समिति और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। डूरंड कप टूर्नामेंट फुटबॉल को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में भारतीय सशस्त्र बलों की स्थायी विरासत को दर्शाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला