नैनीताल में आयोजित हरेला महोत्सव कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लोगों को पर्यावरण व जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों व स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने और वन सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वन कर्मियों को भी सम्मानित किया। जिलाधिकारी वंदना सिंह जनता से पौधों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस बीच, प्रसार भारती के आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र देहरादून परिसर में कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान और लोकपर्व हरेला के तहत वृक्षारोपण किया।
Site Admin | जुलाई 16, 2024 7:51 अपराह्न
नैनीताल में आयोजित हरेला महोत्सव कार्यक्रम में लोगों ने पर्यावरण व जल संरक्षण की शपथ ली
