दिसम्बर 17, 2024 4:57 अपराह्न

printer

नैनीताल जिले में 107 वाहनों का चालान, 5 व्यावसायिक वाहन जब्त

नैनीताल जिले में परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों ने जिले के विभिन्न मोटर मार्गों पर जांच अभियान चलाकर 107 वाहनों के चालान कर 5 व्यावसायिक वाहनों को जब्त किया है। प्रवर्तन दल ने हल्द्वानी-नैनीताल, हल्द्वानी-भीमताल, हल्द्वानी-लालकुआं, हल्द्वानी-रुद्रपुर और हल्द्वानी-कालाढूंगी मोटर मार्गों पर ये कार्यवाही की है।

जांच दल में शामिल अधिकारियों ने बताया कि चार पहिया, दोपहिया और व्यावसायिक वाहनों पर ओवरलोड, कर, फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवरस्पीड और परमिट शर्तों का उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की गयी।