जनवरी 17, 2025 1:09 अपराह्न

printer

नैनीताल जिले में सड़क सुरक्षा अभियान शुरू

नैनीताल जिले में भी सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों में जागरूकता को बढ़ाने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। अभियान के पहले दिन संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन, डॉ गुरदेव सिंह ने भोटिया पड़ाव हल्द्वानी में टैक्सी के चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। डॉक्टर सिंह ने कहा कि जागरूक और अनुशासित चालक बनकर सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने चालकों से तय गति सीमा और क्षमता के अनुसार वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने और दुर्घटना पीड़ितों की सहायता देने का आह्वान किया।