मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 17, 2024 8:05 अपराह्न

printer

नैनीताल जिले में नैनी झील का बाथमीट्रिक सर्वे हुआ शुरू

नैनीताल जिले में नैनी झील का बाथमीट्रिक सर्वे शुरू हो गया है। नैनी झील में यह प्रयोग पहली बार किया जा रहा है। यह सर्वे एक सप्ताह तक चलेगा। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सर्वेक्षक की टीम यह सर्वे कर रही है। सर्वे का उद्देश्य झील की गहराई, पानी के अंदर की स्थलाकृति के बारे में जानकारी और डेटा एकत्र करना है। यह सर्वे झील के संरक्षण और भविष्य के प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। नैनीताल स्थित भारतीय नौसेना की एनसीसी इकाई 5 यूके नेवल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन चंद्र विजय नेगी के निर्देश पर यह सर्वे किया जा रहा है।