नैनीताल जिले में जल संरक्षण अभियान के तहत जल उत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बेतालघाट विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में शिप्रा नदी क्षेत्र में बड़े स्तर पर जल संरक्षण, संवर्धन और सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न विभागों, जिला स्तर पर संचालित स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने आने वाले समय जल संकट को बचाने के उपाय साझा किए।
Site Admin | जून 12, 2024 5:37 अपराह्न
नैनीताल जिले में जल संरक्षण अभियान के तहत जल उत्सव सप्ताह का आयोजन
