नैनीताल जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स समिति को महीने में कम से कम 2 बार संयुक्त अभियान चलाने को कहा गया है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अवैध खनन के संबंध में टास्क फोर्स की रिपोर्ट में आ रही कमियों को देखते हुए खान अधिकारी को एक एसओपी जारी करने को कहा है। इससे सम्बन्धित अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने में आसानी होगी और नियमों का पालन भी किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने वन विकास निगम और खान अधिकारी को कोसी-दाबका नदी में आगामी 15 अक्टूबर को संयुक्त सर्वे करने के भी निर्देश दिए हैं।
News On AIR | अक्टूबर 6, 2023 4:59 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
नैनीताल जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स समिति चलाएगी विशेष अभियान
