जून 6, 2024 3:31 अपराह्न

printer

नैनीताल जिले के खनस्यू झड़गाँव में वाहन के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत

नैनीताल जिले के खनस्यू झड़गाँव के समीप कल शाम एक वाहन के खाई में गिरने से 6 लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि 7 अन्य घायल हो गये हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायलों का हल्द्वानी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों बेहतर उपचार देने और प्रशासन को इस दुर्घटना की जाँच व यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिये हैं।