मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 15, 2024 3:02 अपराह्न

printer

नैनीताल के मेट्रोपोल होटल परिसर में बनेगी सतही पार्किंग

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नैनीताल के मेट्रोपोल होटल परिसर, मल्लीताल, में खुले स्थान को सतही पार्किंग के रुप में प्रयोग करने के लिए राज्य सरकार को अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है। यह अनुमति व्यापक सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए अस्थायी और तदर्थ आधार पर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। अनापत्ति प्रमाण पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था न्यायालय के निर्देशों के अनुसार होगी और शत्रु संपत्ति के निपटान या स्थायी हस्तांतरण के रूप में मान्य नहीं होगी। शत्रु संपत्ति पर किसी भी प्रकार की स्थायी संरचना बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।