भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय की स्वायत्त संस्था नेहरू युवा केंद्र शिमला ने दिवाली के अवसर पर दिवाली विद माय भारत कार्यक्रम के तहत एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। यह स्वच्छता अभियान न्यू टुटू शिमला बाजार और एचपी मिल्क फेड और स्थानीय पार्क में आयोजित किया गया।
इस स्वच्छता अभियान में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
एनवाईकेएस हिमाचल प्रदेश के सहायक निदेशक विजय कुमार ने बताया कि दिवाली विद माई भारत कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे आसपास और स्थानीय बाजारों की स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है ताकि युवा खरीदारी के लिए ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय बाजारों की ओर आकर्षित हों।
यदि बाजार साफ.सुथरे होंगे तो लोग स्थानीय बाजारों की ओर आकर्षित होंगे। दिवाली विद माई भारत हमारे स्थानों को साफ करने का संकल्प लेने और भारत के युवाओं के लिए जागरूकता अभियान है।