जुलाई 14, 2025 12:48 अपराह्न

printer

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

दिल्‍ली की राउज एवेन्‍यू अदालत ने नेशनल हेराल्‍ड धनशोधन मामले में  कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा अन्‍य के विरूद्ध प्रवर्तन निदेशालय की अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लेने के संबंध में आज अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत ने 29 जुलाई को सुनवाई के लिए मामले को सूचीबद्ध किया है।
 
 
 
मामला नेशनल हेराल्‍ड मामले में पूरक अभियोग-पत्र पर संज्ञान लेने से संबंधित था। इस मामले में कांग्रेस के नेताओं के विरूद्ध धनशोधन के आरोप लगाए गए हैं। सभी आरोपियों ने आरोप-पत्र के संज्ञान पर प्रवर्तन निदेशालय की याचिका का विरोध किया है और लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। 
 
 
 
एजेंसी का अरोप है कि नेशनल हेराल्ड के प्रकाशकों, एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की संपत्तियों के कथित धोखाधड़ीपूर्ण अधिग्रहण से प्राप्त अपराध की आय का शोधन किया गया था। यंग इंडियन का कहना है कि इन सम्‍पत्तियों की कीमत दो हजार करोड़ रुपये से अधिक है। कांग्रेस के नेताओं की यंग इंडियन कम्‍पनी में बहुसंख्यक शेयरधारक होने की बात कही जा रही है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला