नई दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स के पहले दिन, आज निशानेबाज भावेश शेखावत ने टी-3 में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। भावेश ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के पहले चरण की तीनों सीरीज में कुल 294 का स्कोर बनाया। ओलंपियन अनीश भानवाला 291 के कुल स्कोर के साथ दूसरे और राजकंवर सिंह संधू 291 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, राष्ट्रीय चैंपियन सूरज शर्मा 290 अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं। प्रतियोगिता में शनिवार को 10 मीटर राइफल के क्वालीफाइंग और फाइनल मुकाबले होंगे। इसी दिन 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का दूसरा चरण और फाइनल भी खेला जाएगा।
News On AIR | मार्च 6, 2026 7:29 अपराह्न | नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स
नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स: 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में भावेश शेखावत 294 अंक के साथ शीर्ष पर