नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर कल रात एक जानलेवा हमला हुआ। जिसमें में वह बाल-बाल बच गए हैं। शादी समारोह से बाहर निकलते समय पीछे से एक हमलावार ने उनपर गोली चलाई।
घटना के समय उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी भी वहां मौजूद थे। आरोपी की पहचान 63 वर्षीय कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है, जो जम्मू के पुरानी मंडी का निवासी और अजीत सिंह का पुत्र है। उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से अब्दुल्ला को निशाना बनाने का अवसर देख रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि यह हमला ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में आयोजित शादी समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और हमला नाकाम कर दिया। आरोपी के पास से पिस्तौल बरामद कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।