अक्टूबर 12, 2024 8:17 पूर्वाह्न

printer

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पेश किया जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कल श्रीनगर में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और उन्‍हें इस संबंध में एक पत्र सौंपा।

   

इस अवसर पर श्री अब्दुल्ला ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, मार्क्‍सवादी कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी सहित गठबंधन के सहयोगियों और अन्‍य निर्दलीय सदस्‍यों के समर्थन वाला पत्र उप-राज्‍यपाल को सौंपा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव हुआ, जिसमें दस साल के लंबे अंतराल के बाद रिकॉर्ड मतदान हुआ।

   

उप-राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने श्री सिन्हा से शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करने का अनुरोध किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला