मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 10, 2024 9:35 अपराह्न

printer

नेशनल असेंबली सर्विस कमीशन नाइजीरिया के आयुक्त अकिंतोमाइड मोटुनरेयो फिलिप के नेतृत्व में एक नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल ने  नई दिल्‍ली में संसद भवन में लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह से मुलाकात की

नेशनल असेंबली सर्विस कमीशन नाइजीरिया के आयुक्त अकिंतोमाइड मोटुनरेयो फिलिप के नेतृत्व में एक नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्‍ली में संसद भवन में लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल लोकतंत्र के लिए संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित दो दिन के क्षमता निर्माण कार्यक्रम पर है  

श्री सिंह ने आशा व्यक्त की कि क्षमता निर्माण सत्र विभिन्न संसदीय प्रक्रियाओं और प्रथाओं के बारे में जानने के लिए फायदेमंद साबित होंगे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भारत में चल रहे लोकसभा चुनावों के बारे में भी जानकारी दी। श्री फिलिप ने इस प्रशिक्षण और आतिथ्य के लिए भारत की सराहना की।