नेपाल में लुम्बिनी प्रांत विधानसभा की सदस्य और सीपीएन (यूएमएल) की सदस्य रेखा शर्मा को काठमांडू के धुंबराही स्थित उनके आवास से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। काठमांडू घाटी अपराध जांच कार्यालय की नेपाल पुलिस की एक टीम ने उन्हें हिरासत में लिया है। उन पर एक 6 वर्षीय बच्ची को बाल श्रम में धकेलने का आरोप है।
काठमांडू महानगरपालिका ने 11 फरवरी 2025 को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन उस दौरान उन्हें हिरासत में नहीं लिया जा सका। बालेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से लंबित मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।