नेपाल में 165 निर्वाचन क्षेत्रों में से अब तक 55 के अंतिम परिणाम घोषित हो चुके हैं। शेष स्थानों पर मतगणना जारी है। प्रथम-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 76 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-आरएसपी ने 44 सीटें जीती हैं, नेपाली कांग्रेस ने 6 सीटें जीती हैं और 11 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है, यूएमएल ने 2 सीटें जीती हैं और 8 में आगे है, एनसीपी ने 2 सीटें जीती हैं और 7 में आगे है, और श्रम संस्कृति पार्टी 4 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है।
News On AIR | मार्च 7, 2026 3:39 अपराह्न
नेपाल में 165 में से अब तक 55 निर्वाचन क्षेत्रों के अंतिम परिणाम घोषित