मार्च 16, 2026 5:09 अपराह्न

printer

नेपाल में हुई बस दुर्घटना पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने जताया शोक

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नेपाल में हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिसमें तमिलनाडु के सात तीर्थयात्रियों की जान चली गई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आज श्री राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उपराष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने संबंधित अधिकारियों और नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से घायलों की सहायता करने और मृतकों के पार्थिव शरीर को वापस लाने सहित सभी आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।