अक्टूबर 4, 2024 4:41 अपराह्न

printer

नेपाल में हाल की आपदाओं में क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत तथा पुनर्निर्माण पर 20 से 25 अरब रुपये तक खर्च होने का अनुमान

नेपाल में हाल की आपदाओं में क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत तथा पुनर्निर्माण पर 20 से 25 अरब रुपये तक खर्च होने का अनुमान है। भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्रालय ने बाढ़ और भूस्खलन से सड़कों और पुलों को हुए नुकसान के निरीक्षण के बाद ऐसा अनुमान लगाया है। मंत्री देवेन्द्र दहल ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के बाद विभिन्न स्थानों पर फंसे परिवहन कर्मियों को बचाने के लिए गृह मंत्रालय से अनुरोध किया गया है। भूस्खलन के कारण 34 राजमार्गों के 800 से अधिक स्थानों को नुकसान हुआ। पांच प्रमुख राजमार्गों पर 31 स्थानों पर अवरोधों को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।