नेपाल में सी.पी.एन.यू.एम.एल. के नए नेतृत्व के लिए मतदान पूरा हो चुका है। 2 हजार 227 सम्मेलन प्रतिनिधियों ने मतदान किया, जबकि 36 अनुपस्थित रहे। सी.पी.एन.यू.एम.एल. पार्टी केंद्रीय समिति के तीन सौ एक सदस्य और 19 पदाधिकारियों का चुनाव करेगी।
यू.एम.एल. के निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान के नतीजे आज आने हैं। मतदान कल सुबह नौ बजे शुरू होकर रात तक जारी रहा। आज आने वाले परिणाम से यू.एम.एल. के नेतृत्व के बारे में लोगों की इस राय का पता चलेगा कि क्या लोग अपदस्थ प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली पर विश्वास बनाए रखेंगे या ईश्वर पोखरेल यू.एम. एल. का नया चेहरा बनेंगे।