नेपाल में राजशाही समर्थकों और पुलिस में आज झड़प हो गयी। राजशाही समर्थकों ने काठमांडू में समाप्त राजशाही की पुन बहाली के लिए एक रैली का आयोजन किया। इस दौरान इन्होंने तिनकुने में निषिद्ध क्षेत्र का उल्लंघन किया और कुछ घरों को आग लगा दी और निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। जैसे ही राजशाही समर्थक निषिद्ध क्षेत्र की ओर बढ़े, पुलिस कर्मियों के साथ उनकी झड़प हो गई।
Site Admin | मार्च 28, 2025 7:56 अपराह्न
नेपाल में राजशाही समर्थकों और पुलिस में झड़प