मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 20, 2025 9:23 अपराह्न

printer

नेपाल में मनाया जा रहा है पांच दिवसीय तिहार उत्‍सव

 

नेपाल में पांच दिवसीय तिहार उत्‍सव का आज दूसरा दिन है। आज कुकुर तिहार मनाया जा रहा है। तिहार उत्‍सव का पहला दिन यमपंचक होता है। इस दिन लोग कौवों को भोजन कराते हैं। यह उत्सव मानव और कुत्तों के साहचर्य का उत्‍सव और कुत्तों की वफ़ादारी तथा परोपकार की सराहना के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।

इस दिन, लोग अपने घरों को रोशन करते हैं और आस-पास की सफ़ाई भी करते हैं। देवी लक्ष्‍मी को आमंत्रित करने के लिए घी के दीये जलाते हैं।
आज शाम, आस-पड़ोस की किशोर लड़कियों की टोलियाँ नृत्य और उल्लास के बीच ‘भैलो’ गीत गाती हैं। नेवा समुदाय ने नेवारी नव वर्ष के उपलक्ष्य में काठमांडू स्ट्रीट पर संगीतमय जुलूस निकाला।

कल सुबह लोग अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार गाय की पूजा करेंगे और शाम को लक्ष्मी पूजा करेंगे।