नेपाल में शुक्रवार को भूस्खलन के कारण दो यात्री बसों के त्रिशूली नदी में बह जाने के बाद पांच लापता यात्रियों के शव बरामद कर लिये गये हैं। नारायणी नदी में पाये गये तीन मृतकों की पहचान की पुष्टि कर दी गई है। यह घटना तब हुई जब दो यात्री बस सिमालतल भरतपुर में भूस्खलन के बाद त्रिशूली नदी में बह गई। इनमें से 27 यात्रियों वाली एक बस बीरगंज से काठमांडू और 24 यात्रियों को लेकर दूसरी बस काठमांडू से गौर की ओर जा रही थी।