नेपाल में आज सुबह माउंट मानसलू पर भीषण हिमस्खलन हुआ जिसके कारण पर्वत चोटी के नीचे स्थित बिरेन्द्र झील में उफान आ गया। यह जगह आबादी से दूर है, जिसके कारण जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। हालांकि नदी का जल स्तर बढ गया है।
सरकार ने गोरखा क्षेत्र में बूढ़ी गंडकी नदी के आस-पास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया हैं। प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को भेज दिया गया है।