मार्च 5, 2026 8:36 अपराह्न

printer

नेपाल में प्रतिनिधि सभा के सदस्यों के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

नेपाल में आज हुए चुनाव में 60 प्रतिशत मतदान हुआ। दोलखा, सरलाही और रौतहट में छिटपुट झड़पों के साथ कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदाताओं ने नेपाल में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

के पी शर्मा ओली सरकार को गिराने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक मतदान किया। भारी सुरक्षा के बीच सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदाताओं ने दो प्रणालियों के अन्‍तर्गत 165 और 110 सीटों के लिए मतदान किया है।