नेपाल में तेज वर्षा और भूस्खलन के कारण बागलुंग और गुमली में पिछले 24 घंटों में 12 लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कल 10 लोग घायल हुए और चार अन्य लापता हैं। घायलों का बागलुंग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। भूस्खलन में लापता चार लोगों की तलाश के लिए आज सुबह बचाव अभियान शुरू किया गया। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना का हेलीकॉप्टर भेजा गया, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर प्रभावित क्षेत्र में नहीं उतर सका। नेपाल में 10 जून को मानसून शुरू होने के बाद से अब तक देश में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में कुल 165 लोगों की मौत हो चुकी है।
Site Admin | अगस्त 7, 2024 5:26 अपराह्न | नेपाल-बाढ
नेपाल में तेज वर्षा और भूस्खलन के कारण बागलुंग और गुमली में पिछले 24 घंटों में 12 लोगों की मौत
