नेपाल में उपेंद्र यादव वाली जनता समाजवादी पार्टी – जे.एस.पी. और महंत ठाकुर की लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी-एल.एस.पी. का विलय हो गया है। जेएसपी और एलएसपी मधेसी क्षेत्र आधारित राजनीतिक दल हैं। नेपाल में आगामी संसदीय चुनाव से पहले दोनों दलों के नेताओं ने विलय के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
यह विलय मधेसी राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है। इसका उद्देश्य संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य प्रणाली को मजबूत करना और संघवाद, पहचान, आनुपातिक समावेशन और सामाजिक न्याय जैसे प्रगतिशील एजेंडों को बढ़ावा देना है। हालांकि दोनों दलों ने नए दल का नाम, चुनाव चिन्ह और संगठनात्मक संरचना जैसे विवरण को अभी अंतिम रूप नहीं दिया है।