नेपाल में गुरुंग समुदाय आज बीते साल को अलविदा करने के लिए तमु ल्होसार पर्व मना रहा है। गुरुंग भाषा में, ‘लो’ का अर्थ वर्ष या उम्र है और ‘सर’ परिवर्तन को दर्शाता है। गुरुंग समुदाय के सदस्य दावतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करके त्योहार मनाते हैं। तमू ल्होसार पर्व नेपाल के गुरुंग आबादी वाले जिलों में धूमधाम से मनाया जाता है।
यह नेपाल के ऊपरी पहाड़ी और पर्वतीय क्षेत्रों के गुरुंग समुदाय के बीच नया साल है। गुरुंग समुदाय के सदस्यों ने आज काठमांडू के टुंडीखेल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है।
यह त्योहार नेपाली महीने पौष की 15 तारीख को मनाया जाता है और आज की रात साल की सबसे लंबी होती है और फिर, माना जाता है कि रात की अवधि धीरे-धीरे कम होती जाती है। सरकार ने तमु लोसार के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
Site Admin | दिसम्बर 30, 2024 9:23 अपराह्न
नेपाल में गुरुंग समुदाय बीते साल को अलविदा करने के लिए मना रहा है तमु ल्होसार पर्व