मई 12, 2026 8:33 अपराह्न

printer

नेपाल: माध्यमिक शिक्षा परीक्षा-एसईई 2025-26 के परिणाम घोषित

नेपाल के राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की माध्यमिक शिक्षा परीक्षा-एसईई के परिणाम आधिकारिक तौर पर प्रकाशित कर दिए हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत लगभग 66 प्रतिशत रहा है। इस वर्ष देशभर में आयोजित मैट्रिक परीक्षा में पांच लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

बोर्ड के अनुसार, कुल एक लाख 46 हजार 507 छात्रों को लेटर ग्रेडिंग प्रणाली के तहत गैर-ग्रेडेड परिणाम प्राप्त हुए हैं। बोर्ड ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के 29 दिनों के भीतर ही परिणाम प्रकाशित कर दिए गए, जो नेपाल के इतिहास में एसईई परिणामों का सबसे तेज़ प्रकाशन है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला