अक्टूबर 31, 2025 12:50 अपराह्न

printer

नेपाल: भूस्‍खलन के कारण बंद नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग वाहनों के लिए फिर खोला गया

नेपाल में भूस्‍खलन के कारण बंद नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग वाहनों के लिए फिर खोल दिया गया है। बृहस्‍तपतिवार से लगातार बारिश के कारण तुईन खोला के निकट इच्‍छाकामना ग्रामीण नगर-निगम क्षेत्र में भूस्‍खलन से यह मार्ग बंद हो गया था। इस मार्ग पर अनेक वाहन फंसे थे। मशीनों से मलबा हटाने के बाद वाहनों का आवागमन फिर शुरू कर दिया गया है।

   

इस बीच, भरतपुर में आज सुबह बस दुर्घटना में 33 लोग घायल हो गए। यह बस गौरमेट से काठमांडू जा रही थी। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। 

   

नेपाल के मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने मोन्‍था तूफान के कारण कल तक देश के विभिन्‍न भागों में मौसम प्रभावित हो सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला