नेपाल में कल बागमती प्रांत के रामेछाप के मंथली के पास एक बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। बस काठमांडू से ओखलढुंगा जाते समय तमाकोशी नदी में गिर गई। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। मृतकों में से 10 की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
News On AIR | फ़रवरी 11, 2026 11:15 पूर्वाह्न
नेपाल: बस हादसे में 12 की मौत, 8 घायल