मार्च 1, 2026 8:56 अपराह्न

printer

नेपाल ने पश्चिम एशिया में रहने वाले अपने नागरिकों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया

नेपाल सरकार ने पश्चिम एशिया में रहने और काम करने वाले अपने नागरिकों से संबंधित देश के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। अमरीका और इस्राएल द्वारा ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद, ईरान ने मध्य पूर्व में आसपास के अमरीकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की, जिसके चलते पश्चिम एशियाई देशों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस क्षेत्र में नेपाली प्रवासी कामगारों की संख्या 17 लाख से अधिक है। आज शाम एक आज शाम एक संवाददाता सम्‍मेलन में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव कृष्ण प्रसाद ढकाल ने कहा कि मंत्रालय नेपाली नागरिकों को मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए एक त्वरित कार्रवाई दल गठित करने पर काम कर रहा है।