मार्च 7, 2026 8:38 पूर्वाह्न

printer

नेपाल: जेन-जी प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए बालेंद्र शाह का आम चुनाव में मजबूत प्रदर्शन, बड़ी जीत की ओर बढ़ रही पार्टी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले आम चुनाव में बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है।

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 165 निर्वाचन क्षेत्रों में से 28 सीटों के अंतिम परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 20 सीटें जीती हैं और 97 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। नेपाली कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं और 9 में आगे चल रही है, यूएमएल को एक सीट मिली है और 13 में आगे चल रही है, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने 2 सीटें जीती हैं और 10 में आगे चल रही है, और श्रम संस्कृति पार्टी 5 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। मतगणना अभी जारी है।

संसद के कुल 275 सदस्यों में से 165 सदस्य प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से चुने जाते हैं, जबकि शेष 110 सदस्य आनुपातिक प्रणाली से चुने जाते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला