मार्च 11, 2026 9:36 अपराह्न

printer

नेपाल चुनाव की मतगणना प्रक्रिया संपन्न

नेपाल चुनाव की मतगणना संपन्न हो गई है। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के लिए आनुपातिक सीटों के आवंटन का प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है।

प्रतिनिधि सभा चुनाव में 51 दलों को न्यूनतम से कम वोट मिले। चुनाव में केवल छह दल ही न्यूनतम वोट प्राप्त कर सके।

नेपाल चुनाव आयोग ने कहा है कि कुल वैध मतों का कम से कम तीन प्रतिशत मत प्राप्त करने वाले दलों को ही प्रतिनिधि सभा में सीट दी जाएगी।

चुनाव में एक करोड़ सत्तर लाख 39 हजार एक सौ 15 वैध मत पड़े। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को सर्वाधिक मत मिले। नेपाली कांग्रेस दूसरे और सीपीएन-यू.एम.एल तीसरे स्‍थान पर रही।