नेपाल के वन और पर्यावरण मंत्री माधव प्रसाद चौलागैन ने कहा है कि 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव की तैयारियों में भारत एक सहयोगी साझेदार है। श्री चौलागैन ने कहा कि पड़ोसी देश होने के नाते भारत बहुत करीबी सहयोगी रहा है और यह सुनिश्चित करने में मदद की कि सारी तैयारियां समय से पूरी हों और चुनाव के लिए सभी संसाधन उपलब्ध हों। श्री चौलागैन ने कहा कि नेपाल सुरक्षा और पर्याप्त संसाधनों के साथ आम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
News On AIR | फ़रवरी 27, 2026 8:19 पूर्वाह्न
नेपाल के मंत्री माधव प्रसाद चौलागैन ने कहा- आगामी आम चुनाव की तैयारियों में सहयोग कर रहा भारत