जनवरी 16, 2025 7:42 अपराह्न

printer

नेपाल के तराई क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा और अत्यधिक ठंड की स्थिति

नेपाल के तराई क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा और अत्यधिक ठंड की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण शहरी क्षेत्रों में लोगों की गतिविधियों में कमी आई है। ठंड के कारण सड़कों पर कम वाहन दिखाई दे रहे हैं। शीत लहर और घना कोहरा तराई में जीवन को मुश्किल बना रहा है, दृश्यता 10 मीटर तक कम हो गई है। शीत लहरों के कारण स्थानीय स्कूलों को बंद कर दिया गया हैं। ठंड से बचने के लिए सड़कों पर आग जलाने की व्यवस्था की गई है।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला