मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 15, 2024 8:00 अपराह्न

printer

नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रहीं बारिश के चलते राज्य की कई प्रमुख नदियाँ उफान पर

नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रहीं बारिश के चलते राज्य की कई प्रमुख नदियाँ उफान पर है। लगातार हो रही बारिश कारण घाघरा, गंडक, बागमती, कोसी, कमलाबलान, महानन्दा और अधवारा समूह के नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से दस  जिलों में बाढ़ की स्थिति है। बागमती और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर बढ़ने से सीतामढ़ी के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात है।

 

इधर, कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जिले के कई प्रखंड बाढ़ के चपेट में आ गए है। हमारे संवाददाता ने बताया कि पश्चिम चम्पारण के वाल्मीकिनगर गंडक बराज से एक लाख सत्तर हजार क्यूसेक पानी गंडक नदी मे छोड़ा गया। जिससे जिले में विभिन्न स्थानों पर तटबंधो पर दबाव बढ़ गया है।