मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 10, 2024 6:01 अपराह्न

printer

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों  में  हो रही लगातार बारिश के चलते नदियां उफान पर

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों  में  हो रही लगातार बारिश के चलते प्रदेश में कोसी, गंडक, बागमती और महानंदा समेत कई अन्य नदियां उफान पर हैं। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंडक नदी गोपालगंज के डुमरिया घाट में खतरे के निशान को पार कर गयी है।

 

वहीं, बागमती नदी का जलस्तर रून्नीसैदपुर और बेनीबाद में लाल निशान से ऊपर दर्ज किया गया। कोसी नदी खगड़िया के बलतारा और महानंदा नदी किशनगंज के तैयबपुर, पूर्णियां के ढेंगराघाट और कटिहार के झावा में खतरे के निशान को पार कर गयी है। परमान नदी का जलस्तर भी अररिया में लाल निशान से ऊपर बना हुआ है।