सितम्बर 29, 2024 5:27 अपराह्न | Nepal

printer

नेपाल के गृहमंत्रालय ने देश में बाढ़ और भूस्‍खलन जैसे प्राकृतिक आपदाओं से अब तक एक सौ 32 लोगों की मृत्‍यु होने की पुष्टी की है 

 

 

नेपाल के गृहमंत्रालय ने देश में बाढ़ और भूस्‍खलन जैसे प्राकृतिक आपदाओं से अब तक एक सौ 32 लोगों की मृत्‍यु होने की पुष्टी की है। मंत्रालय ने कहा है कि काठमांडू घाटी में इस आपदा से 68 लोग मारे गए हैं। वहीं, बागमती क्षेत्र में 45, कोसी क्षेत्र में 17 और मधेश प्रदेश में दो लोगों की मृत्‍यु हुई है। जबकि 64 लोग लापता हैं और 61 घायल हैं।

    नेपाल के सशस्‍त्र बल ने अब तक तीन हजार छह सौ 26 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। कवरेपालनचोक क्षेत्र के विभिन्‍न स्‍थानों से एक सौ 93 लोगों को सैनिक हेलिकॉप्‍टरों की मदद से सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है। मंत्रालय ने बताया कि सैन्‍य बल पिछले दो दिनों से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।