नेपाल के लुम्बिनी प्रांत के अर्घाखांची जिले में आज एक यात्री बस दुर्घटना में चार महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, लगभग 30 यात्रियों को ले जा रही बस सुपा देउराली मंदिर की तीर्थयात्रा के बाद परबत जिले लौट रही थी, तभी पाणिनी ग्रामीण नगरपालिका-8 के दुर्गाफांत कुडुले में वह सड़क से उतरकर लगभग 100 मीटर नीचे गिर गई।स्थानीय निवासियों और पुलिस कर्मियों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। घायलों को अर्घाखांची के जिला अस्पताल और पालपा के मिशन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
News On AIR | मई 12, 2026 8:39 अपराह्न
नेपाल के अर्घाखांची जिले में बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 20 घायल