मार्च 24, 2025 7:45 पूर्वाह्न

printer

नेपाल: काठमांडू में भारतीय दूतावास में 23वां स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति दिवस मनाया गया

नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारतीय दूतावास में 23वां स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति दिवस मनाया गया।

इसमें नेपाल के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसकी शुरूआत वर्ष 2002 भारत-नेपाल आर्थिक सहयोग के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में की गई थी।

पिछले कुछ वर्षों में छात्रवृति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। नेपाल के सभी 77 जिलों के साढ़े तीन हज़ार से विद्यार्थियों को इस छात्रवृति का लाभ लिया है।

मौजूदा लाभार्थी विद्यार्थियों में एक तिहाई छात्राएं हैं। तीन दिव्यांग विद्यार्थियों को भी इस वर्ष छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने नेपाल में भारत की सहयोगी पहलों का भी उल्लेख किया।