जनवरी 15, 2026 9:46 अपराह्न

printer

नेपाल: काठमांडू घाटी में मकर संक्रांति पर मगर और थारू समुदाय का जश्न

नेपाल के मगर और थारू समुदायों के लोग मकर संक्रांति त्योहार के अवसर पर अपनी संस्कृति और परंपराओं का जश्न मनाने के लिए काठमांडू घाटी के टुंडीखेल मैदान में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।

तनहुन, रामेछाप, कोशी और सुदूरपश्चिम के विभिन्न समूहों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक संगीत और नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर पुरुषों और महिलाओं ने पारंपरिक आभूषण तथा परिधान पहना हुआ था। पूरा वातावरण मगर और थारू संगीत से गूंज रहा था।