मार्च 6, 2026 11:10 पूर्वाह्न

printer

नेपाल: आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 23 सीटों पर आगे

नेपाल में आम चुनाव के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कॉंग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल – यूएमएल तीन- तीन सीटों पर आगे हैं। मतगणना आज रात तक पूरी हो जाने की संभावना है।

नेपाल में प्रतिनिधि सभा के लिये कल हुए मतदान में लगभग 60 प्रतिशत वोट डाले गये। 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 165 सदस्यों का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से और 110 का आनुपातिक प्रतिनिधित्व के माध्यम से होना है।

नेपाल में पिछले वर्ष सितंबर में युवाओं के विरोध- प्रदर्शनों के बाद यह पहला चुनाव है। इस चुनाव में लगभग 10 लाख नये मतदाता जुड़े हैं।